शिवपुरी। आज सुबह बैंक कॉलोनी में स्थित नाले में मगर का बच्चा आ जाने से दहशत फैल गई और लोगों का जमावड़ा वहां लग गया। बाद में वन विभाग के अधिकारियों को मगरमच्छ होने की सूचना दी गई जिस पर वन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद मगर पर काबू पाया गया। मगर लगभग चार फिट लंबा था जो नाले के माध्यम से शहर में आ गया।
विदित हो कि कल मौसम की पहली बारिश होने से नालों सहित जाधव सागर में पानी बढ़ जाने से वहां मौजूद मगरों ने शहर की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।
आज सुबह मगर का एक बच्चा नाले की सहायता से बैंक कॉलोनी पहुंच गया जिसे कॉलोनीवासियों ने देखा तो वह दंग रह गए। बाद में लोगों ने वन विभाग को सूचना दे दी। इसके बाद टीम वहां पहुंची और मगर को पकडऩे का काम शुरू किया और करीब एक घंटे में मगर पर काबू पाया गया। इसके बाद पकड़े गए मगर को चांदपाठा झील में छोड़ दिया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।