शिवपुरी। प्रदेश स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण शिविर लगने के बाद अब संभागीय, जिला और मण्डल स्तर पर भी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिवपुरी में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर 8 और 9 अगस्त को परिणय वाटिका में आयोजित किया जा रहा है जिसमें शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और श्योपुर जिले के लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सभी मण्डलों के अध्यक्षों के अलावा प्रत्येक मण्डल के शिक्षण प्रमुख एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। शिविर में कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों से जहां अवगत कराया जाएगा वहीं संघ की विचारधारा और एकात्म मानवतावाद का पाठ भी पढ़ाया जाएगा।
श्री रघुवंशी ने बताया कि मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। शिविर की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेतागण वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।
मार्गदर्शक मण्डल देगा भाजपा को मार्गदर्शन
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि कार्यकारिणी की घोषणा के पूर्व वह मार्गदर्शक मण्डल की घोषणा करेंगे जिसमें 7 से लेकर 11 अगस्त तक जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को शामिल किया जाएगा जो भाजपा संगठन को अपने अनुभवों से मार्गदर्शन देंगे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।