शुरू हुआ सिंधिया की ठसाई का असर, मुन्ना मिलने लगे पब्लिक से

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पूर्व मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह को संगठन के माध्यम से दिल्ली बुलाया था और उन्है नसीहत दी की उनकी कार्यशैली न ही कांग्रंसियो को पसंद आ रही है और ना ही पब्लिक को इस कारण उनकी ठसाई की उसका असर शुरू हो गया है।

अब नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह शहर के प्रमुख लोगों से भी न केवल संपर्क स्थापित किया जा रहा है बल्कि उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं। नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी को भी एकजुटता के साथ काम करने की हिदायत दी गई है। जिस कारण अभी तक विपरीत धु्रव समझे जाने वाले मुन्नालाल और अन्नी शर्मा एकसाथ खड़े हुए दिख रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे मजबूत प्रत्याशी होने के बाद भी कांग्रेस को शिवपुरी शहर से 15 हजार मतों से हार मिली थी लेकिन नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने राहत की सांस ली और कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल कुशवाह एंटीइन्कमबंसी फेक्टर का फायदा उठाकर चुनाव जीत गए थे लेकिन इसके बाद कांग्रेस में जो घमसान हुआ उसका नुकसान निरंतर कांग्रेस भुगतती चली गई।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में टकराव, पार्टी पार्षदों में विखराब और कांग्रेस के पीआईसी सदस्यों में भी अध्यक्ष के प्रति नाराजी ने पार्टी आलाकमान को चिंतित किया। कांग्रेस के पार्षदों ने अपनी शिकायत के स्वर श्री सिंधिया तक पहुंचाए। यह आरोप भी लगाया गया कि कांग्रेस शासित नगरपालिका में पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं मिल रहा और नगरपालिका भाजपा तथा प्रशासन के हाथ की कठपुतली बन गई है।

जिसके कारण नगरपालिका के कार्यों का श्रेय भी कांग्रेस को नहीं मिल पाया। यह बात भी उछलने लगी कि नपा में कांग्रेस की यही स्थिति रही तो अगले चुनाव में 15 हजार हार का आंकड़ा बढ़कर 25-30 हजार तक पहुंच सकता है।

इसके बाद सिंधिया की पहल पर कांग्रेस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी एक साथ मिलकर शहर के विभिन्न वार्डों में जनता से संपर्क कर रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। यह भी पूछा जा रहा है कि समस्याओं का कैसे निदान किया जा सकता है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!