शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने बीते रोज स्कूल पढऩे गए एक बालक के गायब होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर निवासी राजा (14) पुत्र पदम सिंह परिहार जो कि गीता ज्ञान मंदिर स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता है और रोज की तरह सोमवार की सुबह भी वह अपने स्कूल गया था और इसके बाद वह वापस घर नही आया जिसके बाद परिजनो ने उसे काफी तलाशा लेकिन उसका कोई पता नही चला।
आज राजा की मां कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।