शिवपुरी। ग्वालियर वायपास निवास करने वाले रवि कुशवाह नाम के युवक का अचानक घर से गायब हो गया है। चाय का होटल चलाकर अपनी रोजी रोटी को बनाए रखने वाले रवि कुशवाह का गायब हो जाना परिजनो के चिंताए बढ रही है।
रवि के पिता चऊंआ कुशवाह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 20 अगस्त को दैनिक नित्यकर्म करने के बाद रवि चाय के होटल पर जाने के लिए घर से निकला तो वह होटल पर नहीं पहुंचा।
कुछ देर बाद जब होटल बंद होने की जानकारी दी तब पता चला कि रवि होटल पर नहीं है तमाम खोजबीन के बाद भी रवि बेसुराग हे। रवि के पिता ने पुलिस कोतवाली में मामले की जानकारी दे दी है। 25 वर्षीय रवि दसवीं पास उत्तीर्ण है और पूर्ण स्वस्थ है फिर भी वह गायब हो गया है इससे परिजन हैरान है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।