भोपाल। शिवपुरी में हुई कुपोषण से मौत के मामले में हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने शिवपुरी कलेक्टर सहित मप्र शासन एवं स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी कर पूछा है कि इन मौतों को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए।
सामाजिक कार्यकर्ता उमा चतुर्वेदी ने शिवपुरी व श्योपुर में कुपोषण से हो रही मौतों को लेकर एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में बताया गया है कि वर्ष 2008 से अब तक दोनों जिलों के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में कुपोषण से कई बच्चों की मौत हुई है। शासन की योजनाएं इन मौतों को रोकने में नाकाम रही हैं। हाईकोर्ट ने इस याचिका की सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।