सदस्यता अभियान में नही मांगा चंदा: हरवीर रघुवंशी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी ने सदस्यता अभियान में फर्जीवाड़े के आरोप से इन्कार किया है और कहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी हैसियत के हिसाब से सिर्फ सुपात्र सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

यह आरोप गलत है कि पार्टी नेताओं से चंदा मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस को म.प्र. कांगे्रस कमेटी से प्राथमिक सदस्यता  अभियान का लक्ष्य जो ब्लॉक बाइज दिया था वह समस्त नौं ही ब्लॉकों ने समस्त पाटी पदाधिकारियों के सहयोग से पूर्ण कर लिया है।

प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्राथमिक सदस्य बनाये गये हैं। अब जिले में पार्टी के निर्देश पर सुपात्र सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के समस्त पार्टी पदाधिकारी अपनी-अपनी जि मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं।

श्री रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके स्टेटस को ध्यान में रखते हुए सुपात्र सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। यह कहना गलत है कि उनसे चंदा मांगा गया है।

पार्टी के लगभग सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सहयोग कर रहे हैं। कांग्रेस संगठन की दृष्टि से जिले में नौ ब्लॉक हैं और प्रत्येक ब्लॉक से दो हजार सुपात्र सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

सुपात्र सदस्य से सदस्यता शुल्क के रूप में नियम अनुसार 100 रुपये की राशि ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ विघ्न संतोषी अवश्य भ्रामक वातावरण उत्पन्न कर रहे हैं और माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्राथमिक सदस्य बनाये गये हैं। अब जिले में पार्टी के निर्देश पर सुपात्र सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के समस्त पार्टी पदाधिकारी अपनी-अपनी जि मेदारी का निर्वाह कर रहे र्हैं।

सदस्यता अभियान में समस्त पार्टी पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी नगरपालिका के वर्तमान एवं पूर्व अघ्यक्ष, उपाघ्यक्ष, पार्षद एवं समस्त मोर्चा संगठन, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू आई. किसान कांग्रेस तथा कांगेस पक्ष के जिला एवं जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सदस्य गण तथा समस्त वरिष्ट एवं आम कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग एवं जि मेदारी का ही परिणाम है कि शिवपुरी जिला कांग्रस न्यूनतम लक्ष्य को पूर्ण कर अधिकतम सदस्य बना रही है। यह सब कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों के सहयोग एवं रूचि से ही संभव हो रहा है। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर समस्त वर्ग कांग्रेस से जुडें।    

सुपात्र सदस्यों में से ही बनेंगे संगठन के पदाधिकारी
कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुपात्र सदस्यों में से ही संगठन के पदाधिकारी चुने जाएंगे और सुपात्र सदस्य संगठन चुनाव में भाग लेंगे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!