शिवपुरी। सबसे पहले पिछले 4 दिन पूर्व अस्पताल से एक खबर आई थी कि 14 वर्षीय नबालिग अस्पताल में गर्भपात कराने आई। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। जब तक पुलिस अस्पताल पहुंचती इससे पहले ही यह नबालिग और उसके परिजन अस्पताल से गायब हो गए।
बताया गया था यह लडकी बैराड थाने के अंतर्गत मारोरा ग्राम की है। बैराड पुलिस ने आज इस मामले को ट्रेस कर लिया है।
बैराड पुलिस ने बताया कि सपना उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम मारौरा खालसा का 5 माह पूर्व पास में ही रहने वाले छोटू बाबा पिता साधू बाबा उम्र 19 वर्ष ने इस नाबालिग का बलात्कार डरा धमका कर किया था।
बलात्कार के बाद इस नाबालिग को उक्त आरोपी ने धमकी भी दी किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इस कारण ही पीडि़ता ने इस घटना की जानकारी अपने परिजन तक को नही दी।
बलात्कारी के इस कृत्य के कारण पीडि़ता का गर्भ ठहर गया। जिसका गर्भपात कराने उसे शिवपुरी अस्पताल लेकर आए परन्तु पुलिस को सूचना दिए जाने से परिजन घबरा गए और पीडि़ता को लेकर परिजन अस्पताल से फरार हो गए। मामला मीडिया में आया और बैराड पुलिस ने इस पीडिता को खोज निकाला।
बैराड पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर बलात्कार का मामला दर्ज कर दिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।