रिटायर्ड कर्मचारी की पेंशन रोकने वाले दो कर्मचारी निलंबित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कलेक्टर राजीव दुबे के निर्देशन में सीएमओ हैल्थ डॉ.सुरेश भदकारिया द्वारा न्यायालयीन आदेश का पालन न किए जाने के आरोप में सीएमओ कार्यालय में पदस्थ एएसओ लीगल शाखा प्रभारी आईपी गोयल एवं सहायक ग्रेड-2 दुलारी शर्मा को निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उपस्वास्थ्य केन्द्र बड़ेरा में पदस्थ एमपीडब्लू के पद पर सेवानिवृत कर्मचारी बालकृष्ण गुप्ता के सेवानिवृत् स्वत्वों के भुगतान न होने के कारण गुप्ता द्वारा न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में याचिका प्रस्तुत की थी।

न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा याचिकाकर्ताओं को 30 दिवस में स्वत्तवों के भुगतान के लिए आदेशित किया गया था। जिसके तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिवपरी में पदस्थ संबंधित दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!