शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव दुबे द्वारा जारी आधार लिंकेज कार्यक्रम में वांछित लक्ष्य प्राप्त न होने पर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर्स के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए सस्पेंड कर दिया है।
बताया गया है कि बीएलओ मतदान केन्द्र क्रमांक-25 रायपुर के बीएलओ गिर्राज धाकड़ एवं मतदान केन्द्र क्रमांक-104 अतवेई के बीएलओ चंदन सिंह वर्मा को कार्य में लापरवाही के कारण कलेक्टर शिवपुरी ने टर्मीनेट कर दिया है।
जबकि 299 बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी कर तथा डेली मॉनीटरिंग रिपोर्ट के आधार पर जिन मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा एक भी आधार लिंक नहीं कराया है, उन्हें कार्य में लापरवाह मानते हुए दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की गई है।
साथ ही कलेक्टर दुबे द्वारा सभी विभाग प्रमुखों, कर्मचारियों एवं जनसाधारण से अपने आधार न बर ईपिक से लिंक कराने हेतु अपील की गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।