बाईक की टक्कर से पुलिसकर्मी घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में फिजीकल चौकी के एक प्रधान आरक्षक को बाईक सवार चालक ने अनियंत्रित व लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे प्रआरक्षक के हाथ-पैर व अन्य जगह चोटें पहुंची। इसी बीच दुर्घटना को अंजाम देकर आरोपी बाईक सवार मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी बाईक चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सीताराम पुत्र जुगलदास बैरागी जो कि फिजीकल चौकी में पदस्थ है। बीती रात्रि को सीताराम बैरागी अपने किसी काम से बाहर गए हुए थे जब वह लौटकर एबी रोड़ से गुजर रहे थे कि तभी ऑटो क्रमांक एम पी 33 आर 0482 के चालक ने वाहन को अनियंत्रित व लापरवाही से चलाते हुए प्रआर सीताराम में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद जहां ऑटो चालक मौके से भाग खड़ा हुआ तो वहीं घायल पुलिसकर्मी जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचा और बाद में उसने पुलिस कोतवाली में ऑटो चालक के विरूद्ध टक्कर मारने की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के विरूद्ध 279,337 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!