सिंधिया की डांट खाने दिल्ली गए मुन्ना

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पूर्व मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नपा की व्यवस्था सुधारने हेतु नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह को संगठन पदाधिकारियों के माध्यम से दिल्ली तलब किया।

नपा अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह को जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, श्री सिंधिया के विश्वसनीय हरवीर सिंह रघुवंशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल और नपाध्यक्ष मुन्नालाल के सरपरस्त राकेश गुप्ता दिल्ली लेकर गए।

श्री सिंधिया ने मुन्नालाल कुशवाह और रामसिंह यादव से एकांत में गुप्तगू की, वहीं सामूहिक चर्चा में श्री कुशवाह को सक्षमतापूर्वक नगरपालिका चलाने का निर्देश दिया गया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने को भी कहा।

जानकारी यह आ रही है कि नपा अध्यक्ष कुशवाह पर यह आरोप कांग्रेसियो ने लगाए है कि कांग्रेस की नगरपालिका बनने के बाद भी उन्हें तबज्जो नहीं मिल रही है। श्री कुशवाह कांग्रेसियों के फोन नहीं उठाते।

कांग्रेस शासित नगरपालिका होने के बाद भी कांग्रेसी गर्मी के दिनों में पानी के लिए परेशान रहे। कांग्रेसियों ने यह भी शिकायत की कि कांग्रेस का नपा पर कब्जा होने के बाद भी दबदबा भाजपाइयों और प्रशासन का है तथा इस कारण नगरपालिका के अच्छे कार्यों का श्रेय भाजपा और प्रशासन को मिल रहा है जबकि बुरे कार्यों की जि मेदारी कांग्रेस को वहन करनी पड़ रही है।

सिंध परियोजना के क्रियान्वयन के लिए भी श्री कुशवाह दबाव नहीं बना पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में शिवपुरी में कांग्रेस की फिजा खराब होती जा रही है और लोकसभा चुनाव में जहां शहर से कांग्रेस को 15 हजार से अधिक मतों से मात मिली थी वहीं अगले लोकसभा चुनाव में यह अंतर बढ़कर दो गुना हो सकता है। इस कारण सांसद सिंधिया ने नपाध्यक्ष से स्पष्ट शब्दो में कहा है कि कांग्रेसियो से समन्वय बनाए एंव शहर में काम करे जिससे कांग्रेस को लाभ हो।

अन्नी को सूचना ही नहीं दी
सूत्र बताते हैं कि श्री कुशवाह विरोधी कांग्रेसियों की शिकायत के कारण ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव को निर्देश दिये गये कि वह नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा को दिल्ली लेकर आये लेकिन उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा को सूचना नही मिली इस कारण वे दिल्ली नही गए।

इनका कहना है
यह ठीक है कि महाराज ने मुझे जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव के माध्यम से दिल्ली बुलाया था और पार्टी हित में उन्होंने अच्छा काम करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश के अनुरूप अब नगरपालिका चलेगी और कुछ दिनों में आप सबको बदलाव देखने को मिलेगा।
मुन्नालाल कुशवाह, नपाध्यक्ष शिवपुरी


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!