गुरू के सानिध्य में विश्व आध्यात्मिक संस्था का गुरूपूर्णिमा महोत्सव कल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- गुरू के सानिध्य में विश्व आध्यात्मिक संस्थान द्वारा स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर बड़े उत्साह के साथ दो दिवसीय गुरूपूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान महोत्सव में अनेकों कार्यक्रम भी आयोजित किए जाऐंगें।

कार्यक्रम के अगले दिन अवतार मेहेर प्रेम दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में संस्थान द्वाारा आध्यात्म से जुड़कर सभी धर्मप्रेमीजनों से अधिक से अधिक सं या में गुरूपूर्णिमा महोत्सव में भाग ले और पुण्य लाभ अर्जित करें।

अपने आर्शीवचनों में आध्यात्मिक गुरू डॉ.रघुवीर सिंह गौर ने संदेश देते हुए कहा कि मानव जीवन ईश्वर की अनुपम कृति है यह देह श्रेष्ठता का सोपान है जिसके माध्यम से चेतना अपने निजस्वरूप का साक्षात्कार करती है, मानव जीवन की चेतना की इस यात्रा में जो श्रेष्ठतम उपलब्धि है वह सद्गुरू की प्राप्ति उनकी अनुकंपा के बिना आत्म साक्षात्कार संभव नहीं होता, इसीलिए वह मनुष्य परम सौभाग्यशाली है जिनको  सद्गुरू का सानिध्य प्राप्त होगा।

इसी तारत य में भरतीय मनीषियों ने गुरूपूर्णिमा का महोत्सव मानव के लिए उपलब्धिकारक रूप में स्थापित किया है। गुरूपूर्णिमा के इस पावन पर्व पर विश्व आध्यात्मिक संस्थान द्वारा गुरूपूर्णिमा महोत्सव स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला न्यू ब्लॉक में दिनांक 31 जुलाई शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है एवं 01 अगस्त 2015 शनिवार को अवतार 'मेहेर प्रेम दिवसÓ महोत्सव का आयोजन भी अग्रवाल धर्मशाला में किया जाएगा।

आध्यात्मिक गुरू डॉ. रघुवीर सिंह गौर के अनुसार गुरूपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम आध्यात्म पथ के पथिक को उक्त आयोजन चेतना के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। महोत्सव में भजन, कीर्तन व प्रवचनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश व प्रेरक चलचित्र का अवलोकन भी कराया जाएगा। विश्व आध्यात्मिक संस्थान द्वारा समस्त प्रेमीजन को आह्वान के रूप में सच्चाई और अच्छाई को स्थापित करने के लिए आमंत्रण है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!