अब्दुल कलाम और गुरदासपुर के शहीद एसपी को दी श्रद्धांजलि

0
शिवपुरी। भारत पूर्व राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के निधन और पंजाब प्रदेश के गुरदासपुर में अद य साहस के साथ आतंकवादी से जांबाज लड़ाई लड़कर शहीद हुए पुलिस अधीक्षक सरबजीत सिंह की शहादत को याद करते हुए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति एवं ज प संगठन शिवपुरी के के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन माधवचौक पर किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव ने व्यक्त किए और एपीजे अब्दुल कलाम के मिसाईलमैन के जीवन से ओतप्रोत संबोधन दिया। इसके अलावा आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ पर भी अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए।

इस मौके पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश महासचिव अशोक सम्राट के साथ जिलाध्यक्ष अजीत जैन सिंघई, विनोद गुप्ता, ज प के संभागीय अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाह, रशीद खान, राधेश्याम सोनी, राजू ग्वाल यादव, मणिकांत शर्मा, लक्षेन्द्र शर्मा, पत्रकार सतेन्द्र उपाध्याय,जयनारायण शर्मा, आदिल शिबानी, दीपक अग्रवाल, राजू गौड़, मुकेश शिवहरे आदि सहित अन्य  पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!