कोचिंग संचालक ने की छात्रा से छेडछाड, छात्रा ने थप्पड जड़ दिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर मिल रही है कि राजेश्वरी रोड पर संचालित एक कोंचिग के संचालक ने उसी की कोंचिंग की छात्रा के साथ छेडछाड कर दी। छात्रा ने इस कोंचिग संचालक की इस हरकत का विरोध करते हुए संचालक में थप्पड मार दिया।

बताया गया है कि राजेश्वरी रोड पर इंग्लैंड की एक यूनिर्वसिटी के नाम से संचालित एक कोचिगं में 3 दिन पूर्व कोचिंग के संचालक ने उसी कोचिंग में पढने वाली छात्रा ने थप्पड मार दिया।

जानकारी यह मिल रही है कि उक्त कोचिंग संचालक उस छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन कोचिंग संचालक ने छेडछाड कर दी इस कारण ही छात्रा ने कोचिंग संचालक को थप्पड मारने की घटना को अंजाम दिया।

हलाकि छात्रा ने इस मामले में अपनी और परिवार की बदनामी के चलते पुलिस में कोई कार्रवाई नही की है। परन्तु घटना वाले दिन से यह कोचिंग बंद है। इस कोचिंग में छात्रों को अग्रेजी पढाई जाती है। यह मामला शिवपुरी के स्टूडेंट्स में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!