शिवपुरी। कृषि उपज मण्डी समिति कोलारस में सहायक गेड-3 के पात्र अ यार्थियों की लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा तथा भृत्य, चौकीदार के पद हेतु निर्धारित मूल दस्तावेजों का सत्यापन अब 9 जुलाई को प्रात: 11 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी में किया जाएगा।
पात्र अ यार्थियों की सूची जिला शिवपुरी की सूचना एवं विज्ञान केन्द्र की बेवसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट शिवपुरी एन आईसी डॉट इन पर अपलोड की गई है एवं कलेक्ट्रेट शिवपुरी, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कोलारस एवं कृषि उपज मण्डी समिति कार्यालय कोलारस के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है।
पात्र अ यर्थी अपने नाम की सूची उक्त बेवसाइट से प्राप्त सकते है, साथ ही उक्त सूची प्रवेश पत्र न होने की दशा में मान्य की जाएगी। समस्त पात्र अ यर्थी अपने मूल दस्तावेज तथा पहचान पत्र आवश्यक रूप से साथ लेकर आए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।