शिवपुरी। श्री पाश्र्वनाथ जैन श्वेता बर संघ द्वारा शिवपुरी में अच्छी बरसात के लिए श्री भक्तामर स्त्रोत पाठ का आयोजन 12 जुलाई रविवार को रखा गया है।
प्रति रविवार को भक्तामर पाठ की प्रेरणा देने वाले समाजसेवी डॉ. दीपक सांखला ने बताया कि शिवपुरी जिले में जून माह तक में नाम मात्र की बारिश हुई है जिसके कारण बहुत कठिन हालत बन रहे हैं।
इसीलिए संपूर्ण जिले में अच्छी बरसात के लिए श्री पाश्र्वनाथ जैन श्वेता बर मंदिर में रविवार 12 जुलाई को प्रात: 9:30 बजे से 10:30 बजे तक भक्तामर पाठ का आयोजन रखा गया है।
सकल श्वेताम्बर जैन समाज ने सभी जैन बंधुओं से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होकर भक्तामर पाठ में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली सुनिश्चित करें।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।