शिवपुरी। व्यापमं भोपाल के निर्देशानुसार शिवपुरी जिला मुख्यालय पर 12 जुलाई 2015 रविवार को प्रात: 10 बजे से 12.15 बजे तक भृत्य/चौकीदार परीक्षा 2015 आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में शिवपुरी में लगभग 10350 परीक्षार्थी सम्मलित होगें। उक्त परीक्षा शिवपुरी के 27 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें एक परीक्षा केन्द्र ''व्हीटीपी.' उच्च मा.विद्यालय समाधी मंदिर रोड़ शिवपुरी भी है। व्यापम परीक्षा मण्डल द्वारा हुई टंकण त्रुटि के कारण अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर VTP के स्थान पर VIP छप गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।