शिवपुरी। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसं यक कल्याण विभाग जिला शिवपुरी द्वारा संचालित 100 सीटर पोस्टमैट्रिक बालक छात्रावास बड़ौदी जिला शिवपुरी एवं 50 सीटर पोस्टमैट्रिक कन्या छात्रावास कमलागंज शिवपुरी में दूरस्थ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने के लिए छात्रावास में प्रवेश की पात्रता ''पहले आये-पहले पायेÓÓ के आधार पर की जाएगी। छात्रावास में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2015 निर्धारित है।
सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसं यक कल्याण शिवपुरी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के पत्र छात्र-छात्राएं जो 100 सीटर पोस्टमैट्रिक बालक छात्रावास बड़ौदी जिला शिवपुरी एवं 50 सीटर पोस्टमैट्रिक कन्या छात्रावास कमलागंज शिवपुरी की सुविधा का लाभ लेना चाहते है।
वे अपनी संस्था प्राचार्य/प्रभारी अधिकारी से आवेदन पत्र अग्रेषित कराकर संस्था के माध्यम से अथवा सहायक पिछड़ा वर्ग के कार्यालय में सीधे भी जमा करा सकते है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।