शिवपुरी। शहर के गांधीपार्क मैदान में संभाग स्तरीय फुटवॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 जुलाई से शुरू हो गया है। तीन दिनी प्रतियोगिता का आगाज बापू फुटवॉल अकादमी के बैनरतले किया जा रहा है। उदघाटन मैच बापू फुटवॉल क्लब एवं हैप्पीडेज की टीम के बीच बारिश के बीच खेला गया जिसमें 3-2 से हैप्पीडेज की टीम ने विजय हासिल की।
टूर्नामेंट में ग्वालियर की सेंट सांई, ग्वालियर अकादमी, ग्रीनबुुड तथा गुना अकादमी, शिवपुरी से हैप्पीडेज तथा एक टीम बापू अकादमी की टीमें शामिल हैं।
बापू फुटवॉल अकादमी के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, पार्षद भानू दुबे, विनोद पुरी, जॉली शिवहरे, मुकेश जैन, मदनलाल बाथम, पप्पू महाराज, डब्बू शर्मा, सन्नी गुप्ता, आलोक कन्हौआ, विवेक शर्मा, अर्जुन राजपूत, महेन्द्र, दीपक, सुनील माथुर, सजल ढींगरा, केके शर्मा, शंकर बाथम, शिवराज आदि ने टूर्नामेंट को लेकर सभी तैयारियां शानदार की हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।