जलक्रांति: सिंध के लिए सिंधिया करेंगे सत्याग्रह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले 15 दिनो से शहर में चल रहे जलक्रांति सत्याग्रह को समर्थन देने के लिए क्षेत्रीय सांसद बुधवार को शिवपुरी आ रहे हैं, परंतु सिंधिया का समर्थन सशर्त स्वीकार किया गया है। स्पष्ट कर दिया गया है कि यह एक गैरराजनैतिक आंदोलन है और वो एक नागरिक के नाते मंच पर आ सकते हैं परंतु किसी भी सूरत में आंदोलन को राजनैतिक रंग नहीं दिया जाएगा।

बताया गया है कि क्षेत्रीय सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया कल सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से शिवपुरी आएगें और सुबह 10 बजे शहर में चल रही जलक्रांति सत्याग्रह के मंच पर समर्थन देने जाऐगें। पाठकों को हम जानकारी दे दें कि यह जलक्रांति सत्याग्रह पिछले 15 दिनो से चल रहा है यह आंदोलन शहर की जनता का है और इसे अभी तक पूर्ण गैरराजनीतिक आंदोलन कहा जा रहा है। पब्लिक पार्लियामेंट ने सिंधिया का समर्थन भी सशर्त स्वीकार किया है।

  • क्या हैं पब्लिक पार्लियामेंट की शर्तें
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया एक नागरिक के नाते इस आंदोलन में भाग लेंगे।
  • उनके समर्थक जिंदाबाद के नारे नहीं लगाएंगे।
  • वो किसी जुलूस की शक्ल में शामिल नहीं होंगे।
  • भाषण के दौरान आंदोलन को राजनैतिक शक्ल नहीं दी जाएगी।
  • आंदोलन में सिर्फ सिंध की चर्चा होगी।


सिंध का पानी ना आने के कारण पब्लिक में नाराजगी व्याप्त है। जनता अब पिछले 250 सालों के संबधो को तोडने का मन बना चुकी है। इस कारण ही इस सत्याग्रह को भरपूर समर्थन दिया है। कुलमिलाकर अभी तक इस सत्याग्रह को 50 से अधिक संगठनो ने समर्थन दिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!