कोटा जा रही कार सुभाषपुरा के निकट दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के चार लोग घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी. जिले की सीमा सुभाषपुरा से होकर गुजर रही एक बैगॉन कार जिसमें एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। उसी समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में परिवार के सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश के बारंा जिले के निवासी प्रेमनारायण प्रजापति उम्र 45 वर्ष अपने परिजनों के साथ ग्वालियर गए हुए थे। जब वह ग्वालियर से लौटकर कोटा की ओर जा रहे थे कि तभी उनकी बैगॉन कार जिले के सुभाषपुरा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

इस दुर्घटना में प्रेमनारायण की पत्नि शारदा प्रजापति उम्र 42 वर्ष, पुत्र धर्मेन्द्र प्रजापति उम्र 35 वर्ष व पुत्र बृजेश प्रजापति उम्र 40 वर्ष भी घायल हो गए। यह परिवार अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर गए थे जब वहां से लौटे तो अपने गृह नगर पहुंचने से पहले ही वह दुर्घटना का शिकार हो गए। 

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सभी परिजनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!