शिवपुरी शहर या देहात: नाबार्ड ने भी कर दिया इंकार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पर्यटक नगरी शिवपुरी, स्वर्ग सी शिवपुरी, सिंधिया स्टेट की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिवपुरी अब एक और नया नाम और जोड दो जिला, देहात शिवपुरी इसी नाम से परिचय होना चाहिए इस जिले का, क्यो की पीने को पानी नही चलने के लिए सड़के नही।

अभी कुछ माह पूर्व एक प्रेसनोट जारी कर शहर को एक सपना दिखाया गया कि शिवपुरी की सड़के चमचमाती बनेंगी और इसके लिए शिवुपरी विधायक राजे ने लोकनिर्माण मंत्री सरताज सिंह से मुलाकात कर शिवुपरी की सड़को की जानकारी दी।

श्रीमति राजे के इस प्रयास से शिवपुरी की सड़को के लिए 38 करोड़ रूपए केन्द्र से स्वीकृत किए गए है यह राशि केन्द्र सरकार से मिलेंगी और यह रााशि नाबार्ड फंड से आऐगी। यह प्रेसनेाट दिन तीन तक छपा और बधाईयों के तांता लग गए थे।

परन्तु अब खबर आ रही है कि नाबार्ड ने इस फंड को जारी करने से मना कर दिया है। अब केवल शहर की वाईपास रोड ही बन पाऐगी और शहर के अंदर जो सीवर प्रोजेक्ट के तहत खोदी गई है वे सड़के नही बन पाऐगी।

कुल मिलाकर सड़कों के बनाने के प्रस्ताव में फोटो खिचवाकर प्रेस नोट जारी कर दिए गए। क्यों शहर को सपना दिखाया गया कि अब नगर वासियो को चलने के लिए शानदार चमचमाती सड़के होगी।

सिंध तो वेंटिलेटर पर रखी हो गई है उसमें 14 करोड़ का घोटाला भी गया है। कोढ में खाज ओर हो गई, जलावर्धन योजना काम करने वाली योजना दोशियान काम छोडकर भाग गई। लगातार जनता से वादे किए गए है कि काम अब शुरू होगा सरकार भी मान चुकी है कि यह काम अब दोशियान नही करेंगी किसी दूसरी कंपनी को ठेका देना पड़ेगा। ऐंजेसी भी बदलने के सामाचार भी छपने लगे है।

कुल मिलाकर जलावर्धन तो शहर को एक दुर्घटना की भांति ही भूलनी पडेगी और नाबार्ड ने पैसा न देने की खबर ने शहर की नींद उडा दी है, अब इस शहर की स्थिती अब देहातों जैसे हो गई है और इसे देहात शिवपुरी लिखने में कोई अतिशोयक्ति नही होनी चाहिए और हां राजे को भी अब विधायक देहात शिवपुरी लिखना शुरू कर देना चाहिए।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!