शिवपुरी। बिना अनुमति के किसी के घर में घुसना और मालिक के द्वारा कारण पूछने पर पुलिसयाई अंदाज में ठसाई कर स्वंय को दरोगा बताना मंहगा पड़ गया जब स्ंवय फर्जी दरोगा जी हवालात मेें पहुच गए।
वार्ड 15 की महिला पार्षद कमलेश के पति सुनील चतुर्वेदी शाम पांच बजे बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे तो उन्हें एक युवक अंदर घुसता हुआ दिखा। सुनील ने आवाज लगाकर जब उसे रोक कर पूछा कि तुम कौन हो और मेरे घर में इस तरह कैसे घुस रहे हो तो वो युवक बोला कि मेरा नाम अंकित शर्मा है और मैं देहात थाना शिवपुरी में दरोगा हूं।
पार्षद पति को कुछ शक हुआ तो उन्होंने एसपी को सूचना दी। बताते हैं कि एसपी ने जब देहात थाने में इस नाम के दरोगा के बारे में पूछा तो बताया गया कि ऐसा कोई पुलिसकर्मी नहीं है। फिर बदरवास पुलिस को मौके पर भेजा गयाए तो उस युवक ने खुद को फं सता देख वहां से भागने का प्रयास कियाए लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।
फ र्जी दरोगा बनकर रुतबा दिखा रहे युवक का नाम अंकित पुत्र जयराम शर्मा निवासी सुभाष कॉलोनी बाबू क्वार्टर शिवपुरी है। बदरवास पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। यह युवक दो अन्य लोगों के साथ एक निजी स्कूल का प्रचार-प्रसार करने घर-घर जा रहा था। पार्षद पति द्वारा पूछे जाने पर उसने स्वयं को दरोगा बताकर रुतबा दिखायाए जो महंगा पड़ गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।