झिरन्या मंदिर के पास सड़क किनारे लाश मिली, हत्या का संदेह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में झिरन्या मंदिर के पास नरवर जा रहे लोगों ने सड़क किनारे एक लाश देखी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की पेंट पहने हुए था तथा लाश के पास एक बड़ा पत्थर पड़ा हुआ था।

 प्रथम दृष्टि में हत्या की आशंका नजर आ रही है लेकिन सतनवाड़ा पुलिस के प्रभारी ने बताया कि उन्हें लाश मिलने की जानकारी नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह शिवपुरी से बस द्वारा नरवर जा रहे कुछ लोगों ने सतनवाड़ा से आठ किमी दूर नरवर की ओर झिरन्या मंदिर के पास एक युवक की लाश सड़क किनारे दे ाी।

इसके बाद कुछ लोगों ने सतनवाड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गये लेकिन इसके पश्चात उनसे संपर्क नहीं हो सका। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!