बदरवास। कस्बे के ग्राम टूडय़ाबद में रहने वाली एक बेबा महिला के साथ उसी गांव के एक दबंग ने बीती रात कट्टे की नौंक पर बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद आज देर शाम पीडि़ता ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम टूडय़ाबद में रहने वाली एक ४२ साल की बेबा महिला की कनपटी पर उसी गांव में रहने वाले कोक सिंह पुत्र रामनारायण यादव ने बीती रात देशी कट्टा रख दिया और कट्टे की नौंक पर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। बेबा जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से भागी और आज उसके बचते हुए थाने पहुंची जहां उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी जिस पर से पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैै।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।