शिवपुरी। कोतवाली क्षेँत्र के ठकुरपुरा में रहने वाले एक युवक के खिलाफ बीती रात एक घी बेचने वाली महिला ने इसलिए छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया क्योंकि नकली घी होने के कारण युवक ने घी लेने से मना कर दिया। पुलिस ने भी हकीकत जानने के बाद भी महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार को शाम शहर के ठकुरपुरा क्षेंत्र में एक महिला घी बेचने आई जिस पर एक युवक ने उससे घी देखने के बाद लेने की बात कही तो महिला तैयार हो गई। बाद में जब युवक ने घी को गर्म किया तो वह नकली घी निकला जिस पर युवक ने महिला से घी लेने से मना कर दिया। इस पर महिला युवक से घी लेने पर अड़ गई और नही तो पैसे देने की मांग करने लगी। युवक ने जब घी व पैसे नही दिए तो महिला कोतवाली पहुंच गई और उसने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि यह मामला दर्ज होने से पूर्व ही ठकुरपुरा क्षेंत्र के आधा सैकड़ा लोग मामले की हकीकत पुलिस को बताने के लिए कोतवाली आए लेकिन पुिलस ने यह बोलकर मामला दर्ज कर लिया कि महिला का मामला है और उनकी मजबूरी है।
इनका कहना है
मामला निराधार है लेकिन महिला युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर रही है जिस पर से FIR दर्ज की गई है। आगे मामले की जांच कराएगें और उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
सुनील श्रीवास्तव
टीआई कोतवाली शिवपुरी

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।