फिर विवादो में फंसे पार्षद नीलम बघेल के पति, दी युवक को धमकी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत वार्ड नंबर 11 की पार्षद नीलम बघेल के पति नपा के सभी पार्षदो और उनके पतियों में से सबसे ज्यादा विवादो में रहते है,उनके वार्ड में रहने वाले एक युवक ने उन पर आरोप लगाए है कि पार्षद पति ने गालियां दीं युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अदमचैक काटा है।

पीडि़त युवक का कहना है कि पार्षद पति ने उसे धमकी दी है कि वह उसका नल कनेक्शन नहीं जुडऩे देगा उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर 11 में रहने वाले ज्ञानेन्द्र पुत्र भंवर सिंह चौहान का नल कनेक्शन नगर पालिका ने काट दिया था यह मामला उपभोक्ता फोरम में गया।

 जहां फोरम के अध्यक्ष व सदस्य ने मामले पर विचारण उपरांत नपा को निर्देश दिए कि वह ज्ञानेन्द्र चौहान का नल कनेक्शन जोड़ दे ज्ञानेन्द्र का कहना है कि इस आदेश से बौखला कर पार्षद नीलम बघेल के पति पूर्व पार्षद अनिल बघेल ने उसे गालियां दीं और कहा कि वह उसका नल कनेक्शन नहीं जुडऩे देगा।

 ज्ञानेन्द्र के अनुसार न्यायालय के आदेश पर नपा के कर्मचारी उसका कनेक्शन जोडऩे आए तो अनिल बघेल ने उन्हें गालियां देकर वहां से भगा दिया था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!