शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेंत्र के गताझलकुई वीट में पदस्थ वन आरक्षक मुंशीलाल पुत्र कैलाशनारायण यादव के साथ बीते रोज उसी गांव में रहने वाले लल्लू यादव, प्यारेलाल यादव, प्रेमा आदिवासी व चंपा आदिवासी ने जमकर मारपीट कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी जब जंगल में से अवैध उत्खनन कर रहे थे तो वन रक्षक ने उन्हे रोका और इसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों ने मारपीट की इस घटना को अंजाम देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।