शिवपुरी पुलिस ने बकरोंं से भरा ट्रक झांसी तिराहे पर पकड़ा

0
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने आज सुबह झांसी तिराहे से एक ट्रक को चैकिंग के दौरान पकड़ा है जिसमें लगभग 320 बकरे-बकरियां भरी हुई थी जिन्हें बेचने के लिए शिवपुरी से हैदराबाद ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिर तार कर उनके खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम 1960 की धारा 11 घ ड च छ 66/192 का प्रकरण दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिचरण धाकड़, बंटी कोली, रमेश खटीक, विकास खटीक और बृजेश खटीक एक ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 1723 में 320 नग बकरा बकरियों को भरकर झांसी तिराहे से निकल रहे थे( तभी पुलिस ने चैकिंग के दौरान ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें बकरे बकरियां निर्दयता पूर्वक भरी हुई थीं जिन्हें पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया और पांचों आरोपियों को गिर तार कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!