शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के गुर्जर ढाबे के पास हाईवे पर कल शाम तीन युवकों ने मिलकर एक महिला की मारपीट कर दी और बाद में एक युवक ने उसके साथ बलात्कार कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से तीनों युवकों के खिलाफ धारा 294, 323, 376, 34, 3(1)12, 3(2)5 एससीएसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय दलित महिला कल शाम गुर्जर ढाबे के पास स्थित शासकीय जमीन पर कब्जा कर वहां से अपने गांव जाने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपी सुरेश पाल, रप्पी बेडिय़ा और राकेश पाल महिला को अकेला खड़ा देखकर उसके पास आ गये।
उससे अश£ील बार्तालाप करने लगे जब पीडि़ता ने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो तीनों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी और उसे जबरन वहां से उठाकर सड़क के किनारे ले गये जहां सुरेश नामक युवक ने उसके साथ बलात्कार कर दिया और मौके से भाग गये। बाद में पीडि़ता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।