शिवपुरी। फिजीकल चौकी क्षेत्रांतर्गत कान्हापुंज नगर में विगत दिवस अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान पर धाबा बोलकर वहां से हजारों का सामान और नगदी चोरी कर लिया।
जब गृहस्वामी वापस लौटा तब उन्हें चोरी की जानकारी लगी और उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप परिहार पुत्र तेज सिंह परिहार अपने परिवार के साथ पांच जून को भोपाल गये हुए थे और विगत दिवस 7 जून को वह वापस लौटे तो उन्हें घर के मु य दरबाजे का ताला टूटा और घर के अंदर का सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था।
जिस पर उन्होंने कमरे के अंदर देखा तो घर से टीव्ही, कैमरा और अलमारी में रखे सोने के फूल, बाली, दो नग सोने की अंगूठी, बिछूड़ी पायलें और 10 हजार रुपये नगदी गायब मिले।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।