महिला को सर्प ने काटा, हालत गंभीर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी तो बारिश भी नहीं आई कि लोगों के घरों में सांप कीड़े सामने आने लगे और वह सर्पदंश का शिकार भी हो रहे है। ऐसी ही एक घटना शंकर कॉलोनी मे सामने आई जहां एक महिला को घर में काम करते वक्त सर्प ने काट लिया।

जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और उसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए तुरंत झाडफ़ूंक ना कराते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत उपचार दिया तो अब महिला की हालत में सुधार है।

जानकारी के अनुसार शंकर कॉलोनी में निवासरत सविता पत्नि नरेश परिहार उम्र 30 वर्ष बीते रोज अपने घर में साफ-सफाई व बर्तन आदि का काम कर रही थी। इसी दौरान काम करते वक्त उसे किसी के काटने की झुनझुनाहट महसूस हुई, जिस पर उसने देखा तो एक सांप जाता हुआ दिखाई दिया और सविता की हालत बिगडऩे लगी।

यह जानकारी जब परिजनों को लगी तो वह सविता को सीधे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। यहां गंभीर अवस्था में सविता को उपचार मिला तो अब उसकी हालत ठीक है। यदि समय रहते परिजना कहीं झाडफ़ूंक में रहते तो संभव है किसी अनहोनी की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था लेकिन परिजनों की सतर्कता ने सविता को अस्पताल ले जाकर उसे स्वास्थ्य लाभ दिलाया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!