रास्ता रोककर की गालीगलौज व मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में रास्ता रोककर गाली,गलौज व मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देने की घटनाऐं सामने आई है। इन सभी मामलों में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है।

घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम खौरघार में फरियादी वीरेन्द्र पुत्र धनुआ जाटव 21 वर्ष की उसके ही ग्राम के कप्तान व एक अन्य धनुआ जाटव निवासी ग्राम खौरघार ने मिलकर रास्ता रोका और मारपीट कर दी, इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग खड़े हुए।

इन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 294,323,506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है घटना टोलटैक्स प्लाजा के समीप की बताई गई है।
                               
शिव कॉलोनी में भी युवक को पीटा
घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में निवासरत विनोद पुत्र रणवीर सिंह यादव उम्र 28 वर्ष को ग्राम खौरघर के कप्तान व उसके साथी धनुआ जाटव ने विवाद किया, फिर शिव कॉलोनी में विनोद को रोका और मारपीट कर दी, इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।

बताना होगा कि आरोपीगणों द्वारा विनोद के पूर्व वह खौरघार के ही वीरेन्द्र के साथ भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम देकर खुले में घूम रहे थे जिन्हें पुलिस पकड़ नहीं थी। दोनों फरियादियों की रिपोर्ट पर आरोपी कप्तान व धनुआ के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है।

मनियर में भी युवक पिटा
कोतवाली थाना क्षेत्र के ही मनियर में भी रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यहां मनियर निवासी प्रदीप पुत्र लोकेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष को मनियर के ही धर्मेन्द्र तोमर नामक युवक ने उसे मनियर के गोदाम के निकट रोका और विवाद करते हुए मारपीट कर दी।

इसके अलावा धर्मेन्द्र ने प्रदीप को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से आहत होकर फरियादी धर्मेन्द्र ने पुलिस कोतवाली में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!