शिवपुरी-जिले के अमोला थाना क्षेत्र में एक युवक खाना बनाते समय आग से झुलस गया। जिसे तुरंत परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां समय पर उपचार मिलने के बाद अब युवक की हालत में सुधार है।
जानकारी के अनुसार अमोला निवासी रामकुमार पुत्र दयालु जाटव उम्र 40 वर्ष बीते रोज अपने घर में खाना बनाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान जब वह तेल गरम कर रहा था कि अचानक तेल उचट कर रामकुमार के शरीर पर आ गिरा जिससे वह झुलस गया।
तभी परिजनों द्वार उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां समय पर उपचार मिलने से अब रामकुमार की हालत में सुधार है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।