शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को ग्राम के ही एक युवक ने दिन के समय सोते वक्त छेडख़ानी कर दी। युवती जब सो रही थी कि तभी युवक ने पीछे से उसके शरीर पर हाथ फेर दिया।
इस घटना को लेकर नाबालिग के परिजनों ने गोवर्धन थाने में मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 354 भादवि 7/8 पीसीएसओ एक्ट एम के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना के ग्राम ककरौआ निवासी कमलू जाटव की 17 वर्षीय पुत्री बीते रोज अपने घर में दोपहर के समय सो रही थी। इसी दौरान ग्राम के ही एक युवक वीरू जाटव ने युवती को अकेला पाकर उसके घर में पहुंच गया और सोते वक्त युवती के शरीर पर बुरी नीयत से पीछे से हाथ फेर दिया।
इस पर युवती चिल्लाई और आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। युवती ने अपने पिता व परिजनों को मामले की जानकारी दी और गोवर्धन थाना में आरोपी युवक वीरू जाटव के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।