शिवपुरी। जिला जेल शिवपुरी में नए वरिष्ठ उपाधीक्षक जेलर के रूप मे दतिया से स्थानांतरित होकर आए ओ.पी.पाण्डे ने आज जिला जेल शिवपुरी में अपना पदभार निवृत्तमान जेलर व्ही.एस.मौर्य से ग्रह किया गया। इसके बाद श्री मौर्य शिवपुरी से स्थानांतरित होकर मुरैना के लिए रवाना हो गए।
जिला जेल में पदभार ग्रहण करते हुए ओ.पी.पाण्डे ने संक्षिप्त चर्चा में बताया कि जेल का अनुभव मुझे भलीभांति है कैदियों को उनके अपराधों का एहसास कराकर उन्हें एक नए जीवन की ओर प्रेरित करना मेरा उद्देश्य रहेगा इसके अलावा जेल में सुधार की गुंजाईशों को ध्यान में रखा जाएगा।
जेलर पाण्डे ने बताया कि नई जिला जेल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है निश्चित रूप से शीघ्र ही नई जेल तैयार हो जाएगी इसके अलावा यहां महिला जेल की कमी है इसे भी पूरा किया जाएगा। जेल स्टाफ से परिचय प्राप्त करने के बाद जेलर जेलर पाण्डे ने अपना कार्य शुरू किया।
यहां बताना होगा कि दतिया में पदस्थी से पूर्व मूलत: फैजाबाद उ.प्र. के निवासी ओ.पी.पाण्डे ग्वालियर, भिण्ड, झाबुआ, इंदौर सहित अन्य संभाग व जिलो में भी पदस्थ रह चुके है इसके बाद अब वह स्थानांतरित होकर पहली बार शिवपुरी आए है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।