शिवपुरी। जिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई एसएनसीयू, में एक नवजात बच्ची को उसकी मां द्वारा छोड़कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। महिला की डिलेवरी 6 जून को हुई थी।
डिलेवरी के बाद नवजात बच्ची कमजोर होने से उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। जबकि महिला डिलीवरी के बाद मेडिकल वार्ड में भर्ती रही। इसके बाद 16 जून को यह महिला गायब हो गई। जिला अस्पताल में एक महीने के भीतर अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर प्रसूता के गायब हो जाने का यह दूसरा मामला है।
जो महिला अपनी नवजात को छोड़कर के गायब हुई है उसने अस्पताल के रजिस्टर में अपना नाम चिंतो पत्नी भागीरथ आदिवासी निवासी ग्राम हरीपुर ब्लॉक कोलारस लिखवाया था। इसे 6 जून को डिलीवरी हुई। इसके बाद इसकी बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया।
16 जून तक यह महिला अपनी बच्ची को देखने आती रही लेकिन 17 जून को जब महिला नहीं आई तो इसका पता किया तो यह अस्पताल में नहीं मिली। एक माह पूर्व भी पोहरी की एक मां अपनी नवजात को छोडकर अस्पताल से फरार हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने रजिस्टर में लिखवाए गए पते पर जाकर मालूम किया तो वह पता फर्जी निकला।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।