शिवपुरी। पत्नी की दूसरी शादी से खफा होकर पति ने उसकी नाक काट दी। घटना के वक्त महिला का दूसरा पति व अन्य रिश्तेदार भी थे। आरोपी पति ने साथिंयो के साथ मिलकर सभी पर हमला बोल दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के ग्राम रिजौदा के बंटी जाटव ने साथियो पवन,अमर,सिंह जाटव व कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पत्नी सुनीता पर पत्थरों से हमला बोल दिया और नाक काट दी।
घटना के दौरान सुनीता के साथ उसके अन्य रिश्तेदार गोपाल व दूसरा पति अशोक मौजूद था। इस घटना में सुनीता व उसका दूसरा पति व रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी बंटी पत्नी सुनीता द्वारा अशोक के साथ दूसरी शादी करने को लेकर नाराज था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।