माधव नेशनल पार्क मे वन अमले ने शिकारी दबोचा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- शहर के माधव नेशनल पार्क क्षेत्र के अंदर चांदपाठा झील में जाल लगाकर मछली पकड रहे है। शिकारी को वन अमले की उडनदस्ता टीम ने गिरफ तार किया है। पकड़े गये शिकारी के कब्जे से मछली पकडऩे का जाल और पकडी गई मछली बरामद की है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि माधव नेशनल पार्क क्षेत्र की वीट खूबत 53  चांदपाठा झील मे बीती रात आरोपी बब्लू बाथम पुत्र किशोरी बाथम निवासी करोंदी कालोनी शिवपुरी जाल डालकर मछली पकड रहा था तभी माधव नेशनल पार्क की उडनदस्ता के गार्डो की नजर शिकारी पर पड गई और वह वन अमले के हत्थे चड़ गया।

वही पकडा गया आरोपी शिकार का आदतन अपराधी है और इससे पूर्व भी वह पकडा जा चुका है। पकडे गये आरोपी से 4 किलो मछली और जाल व ट्यूब बरामद कर अरोपी पर माधव नेशनल पार्क मे अवैध रूप से प्रवेश और शिकार की धाराओ के तहत कार्यवाही की गई है और न्यायलय मे पेश किया गया है।

इस टीम ने शिकारी को पकडा
बताया जाता है कि इस शिकारी को पकडऩे में वन विभाग के एम.एम शर्मा रेंज आफिसर दक्षिण रेंज लक्ष्मी नारायण शाक्य सहायक परिक्षेत्राधिकारी खिन्नी नाका व अनूप कुमार पचोलीया वन रक्षक कमर अली सुरक्षा श्रमिक की सहायता से पकड़ा।

 गौरतलब है कि चांदपाठा झील मे बडी सं या में मगरमच्छ है और वह मछली पकडने वाले शिकारियो पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना लेते है। एक बर्ष पूर्व एक शिकारी इन मगरमच्छो का शिकार बन चुका है बाबजूद इसके शिकारी बेखोफ  इस झील मे मछली पकडऩे आ जाते है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!