रामकुमार गए थे ससुराल चोर कर गए अपना काम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेंत्र स्थित मोहनी सागर कॉलोनी में रहने वाले सिंचाई विभाग में पदस्थ क्लर्क के सूने घर से अज्ञात चोर बीती रात सवा लाख की चोरी की वारदात को अंजाम देकर चले गए। 

घटना के समय मकान मालिक अपनी ससुराल जालौन गए हुए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मोहनी सागर कॉलोनी में निवासरत क्लर्क राहुल कुमार दोहरे अपने परिवार के साथ विगत दिनो किसी काम से अपनी ससुराल जालौन गया था। इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरो ने सूने घर में धावा बोल दिया। 

चोर घर में से एक लैपटॉप, क प्यूटर सेट, सोने का हार, सोने की चूडिय़ा, पायलें व नकदी 20  हजार मिलाकर सवा लाख का माल चुराकर ले गए। घटना की जानकारी पड़ौस में रहने वाले राहुल के भाई ने फोन पर दी जिस पर से आज सुबह जब राहुल आए तब उन्हे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!