शिवपुरी- जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एक महिला को घर में अकेली पाकर युवक घर में जा घुसा और महिला से अश्लील छेड़ाखानी करने लगा। घटना के समय महिला का पति मजदूरी के लिए गया हुआ था जबकि महिला अकेली घर में थी।
आरोपी के चंगुल से छूटकर महिला थाना कोलारस पहुंची और आरोपी युवक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रं.34 पर धारा 354,456 व 323 आईपीसी की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस क्षेत्र मे निवासरत आशा पत्नि पप्पू आदिवासी निवासी ग्राम ढकौरा अपने पति के साथ रहती है। यहां प्रतिदिन की भांति उसका पति पप्पू आदिवासी मजदूरी के लिए घर से चला गया तो आशा अकेली घर में रह गई। इसी बीच दोप. लगभग 12 के बीच कैलाश आदिवासी निवासी पुरा हाल निवासी मायापुर थाना नामक युवक आशा को घर में अकेला देखकर घुस गया और उसके साथ अश्लील छेड़खानी करने लगा।
जब महिला ने उसका विरोध किया तब भी आरोपी नहीं माना। इसी बीच महिला आरोपी के चंगुल से छूटकर सीधे पुलिस थाना कोलारस पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी कैलाश आदिवासी के विरूद्ध महिला छेडख़ानी के संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।