शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रात को आरोपी पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर दी।
जानकारी के मुताबिक कस्बे के आईटीवीपी के पास रहने वालेे राजकुमार जाटव ने बीती रात को अपने ही घर में किसी बात को लेकर पत्नी रीनू के साथ जमकर मारपीट कर दी। सुबह होने पर पत्नी ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की जिस पर से पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।