कांग्रेस नेता व ट्रेक्टर ऐजेंसी संचालक ने पैसे तो ले लिए परन्तु नही दे रहा है ट्रेक्टर

Updesh Awasthee
0
बदरवास। कस्बे के ग्राम अटारई निवासी एक किसान ने कांग्रेस नेता व सोनालिका ट्रैक्टर ऐजेंशी के संचालक के खिलाफ ट्रैक्टर देने की एवज में 80 हजार रूपए धोखे से लेने की शिकायत दर्ज कराई है। किसान का कहना है कि संचालक न तो पैसे वापस कर रहा और न ही ट्रैक्टर दे रहा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी पीडि़त किसान ने पुलिस में आवेदन दिया था जिस पर से कांग्रेस नेता ने किसान को पैसे देने का वादा तो कर लिया था लेकिन तय समय के बाद भी पैसे नही दिए।

जानकारी के मुताबिक अटारई निवासी हरिराम जाटव ने पिछले दिनो कांग्रेस नेता व सोनालिका ट्रैक्टर ऐजेंशी के संचालक गिर्राज शर्मा को नया ट्रैक्टर खरीदने की एवज में तीन किश्तो में कुल 80 हजार रूपए दे दिए।

पैसे देने के बाद न तो गिर्राज किसान को ट्रैक्टर दे रहा ओर न ही उसके पैसे वापस कर रहा। इससे परेशान होकर किसान ने पूर्व में एसपी को आवेदन सौंपा था जिस पर से जब पुिलस ने कार्रवाई की तो गिर्राज ने किसान को कुछ दिनो मे पैसे देने की बात कर ली लेकिन तय समय के बाद जब किसान को पैसे नही मिले तो पीडि़त किसान ने आज फिर से इस मामले में पुलिस थाने में शिकायती आवेदन दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!