रोड एक्सीडेंट में युवती की मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप

0
शिवपुरी। बदरबास कस्बे के ग्राम तलावरी के पास हाइवें पर आज दोपहर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला ईसागढ़ से अपने गांव पींरोठ वापस आ रही थी और उसी समय यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वही महिला के पति ने इस मामले में अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है उसका कहना है कि उसकी पत्नी को ग्राम पींरोठ में बस से उतरना था लेकिन वह तरावली पर कैसे उतरी। पति ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पींरोठ निवासी सोना पत्नी विनोद कुशवाह आज सुबह इलाज कराने ईसागढ़ गई थी। सोना आज दोपहर करीब 1 बजे वापस आ रही थी और वह ग्राम तरावली के  पास बस से उतरी और जब वह रोड़ क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने सोना में तेज टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!