शिवपुरी। देर शाम घोषित हुए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल सीबीएसई 10 वीं कक्षा के परिणामों में स्थानीय किड्स गार्डन स्कूल के लविश जैन ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लविश को 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
लविश जैन शहर के प्रख्यात इंजी. जीसी जैन सेवानिवृत्त अभियंता लोक निर्माण विभाग के पौत्र व पत्रकार योगेन्द्र जैन के पुत्र हैं। स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। लविश की इस सफलता पर उनके परिजनों, पत्रकारों व समाज के वरिष्ठजनों ने बधाई दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।