केरोसिन डालकर महिला ने किया अग्निस्नान, हुई मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेंत्र के ग्राम महेवरा निवासी एक महिला ने आज सुबह उस समय अपने ही घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जब घर के सभी लोग खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। इस घटना में महिला की मौके पर आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा कि महिला मानसिक रूप से कई दिनो से बीमार थी जिसके चलते यह घटना हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीहोर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि ग्राम महेवरा निवासी रविना (20) पत्नी खैर सिंह जाटव ने आज सुबह करीब 8 बजे अपने ही घर में खुद पर पहले तो केरोसिन डाल लिया और आग लगा ली।

इस हादसे में रविना की घर के अंदर ही आग में जलकर मौत हो गई। परिजनो की मानें तो रविना पिछले कई दिनो से मानसिक रूप से बीमार थी जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!