शिवपुरी। जिले के भौती थानातंर्गत एक युवती ने भौती के कस्बे में मोबाईल के दुकान संचालक और उसके साथियों सहित एक पुलिस के आरक्षक पर गैंगरेप के आरोप जडे है। हालाकिं पुलिस ने इस युवती से सभी आरोपो को खारिज कर दिया और मामला दर्ज नही किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम तिधारी की युवती ने बताया कि वह 21 मई को भौती समान खरीदने को आई थी,इस दौरान उसने मोबाईल की एक दुकान पर माईक्रोमेक्स का मोबाईल पंसद आया तो उसकी किमत पूछी तो दुकानदार ने युवती का हाथ पकडकर कहां की अंदर आओ तु है किमत से क्या लेना देना।
युवती का आरोप है कि इसके बाद दुकान संचालक और उसके साथियों ने दुकान का शटर बंद कर लिया और उसके साथ बलात्कार कर दिया युवती का यह भी आरोप है कि उक्त दुकान में एक पुलिस का आरक्षक भी बैठा था उसने भी इन आरोपियों का ही साथ दिया और मेरा बलात्कार किया है।
युवती ने यह भी बताया कि इस घटना के कारण मेरे शरीर में चोटे में आई है इस घटना की शोर भीतर से बाहर पंहुचा तो केपी लोधी नामक एक लड़के ने आवाज सुनी और उसने शटर को खटखटाया तब जाकर उसे छोडा गया।
इस आरोप के सबधं में प्रेस ने थाने में जानकारी चाही तो पुलिस का कहना है कि उक्त युवती को भौती में तीन दिन पूर्व मोबाईल की चोरी के आरोप में पकडा था उस पर थाने में धारा 379 भादवि का मुकद्मा दर्ज है। उसने जो आरोप लगाए है वह पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर लगाए है। यह आरोप बेबुनियाद है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।