पत्नि को छेड़ा, पति को दी धमकी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी में बीती रात्रि गांव के एक युवक ने एक महिला के साथ छेडख़ानी कर दी जिसकी जानकारी पीडि़ता ने अपने पति को दी। पति ने उसका विरोध किया तब आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दे दी जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी (परिवर्तित नाम) पत्नी कपिल नामदेव बीती रात्रि साढ़े 8 बजे शौच के लिए गांव के बाहर जा रही थी तभी आरोपी मुकेश नामदेव ने उसे रोक लिया और उसके साथ अश्लील छेडख़ानी शुरू कर दी।

पीडि़ता आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी और अपने घर पहुंची जहां उसने सारा घटनाक्रम अपने पति को सुनाया। इसके बाद कपिल आरोपी के पास पहुंचा तो आरोपी ने उससे कहा कि वह इस मामले को ज्यादा न उछाले नहीं तो वह उसे जान से मार देगा।

बाद में पीडि़ता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 341, 354 ख, 294, 506 बी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!