शिवपुरी। शहर के लुधावली स्थित आदिवासी बस्ती मदकपुरा में रहने वाले एक दंपत्ति की लाश संदिग्ध हालात में मिली। एक तरफ जहां महिला खटिया पर मृत हालत में पड़ी हुई थी वही उसका पति छत के कुंदे से झूलता हुआ मिला।
घटना की जानकारी पड़ौसियों को उस समय लगी जब सुबह दोनो में से कोई भी मकान में से नही निकला और कमरे में से टीवी चलने की तेज आवाज आ रही थी।
इसके बाद पड़ौसियों ने दंपत्ति के परिजनो को सूचना देकर मौके पर बुलाया जिस पर लड़के के परिजनो ने देखा कि कमरा अदंर से बंद है और फंदे पर उनका बेटा झुल रहा है वही उनकी बहू खटिया पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई है।
तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइट नोट भी मिला है।
जानकारी के मुताबिक कोलारस के ग्राम मड़ीखेड़ा निवासी अवतार(23)पुत्र रामसिंह जाटव की शादी एक वर्ष पूर्व रातौर ग्राम में रहने वाली बबीता जाटव से हुई थी। शादी के बाद दोनो पति-पत्नि शहर के लुधावली मदकपुरा में एक मकान में रहने लगे।
यहां अवतार अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी का कार्य करता था लेकिन अचानक से आज सुबह दोनो के शव उनके मकान में मिलने से पूरे क्षेंत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जब बंद दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो बबीता एक खटिया पर मृत हालत में पड़ी थी और अवतार छत के कुंदे पर लगाए गए फंदे पर लटका था।
पुलिस की मानें तो बबीता की मौत जहर खाने के बाद हुई है। पुलिस मामले के हर पहलु पर जांच कर रही है। घटना के बाद से दोनो के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है वही मदकपुरा में भी शौक की लहर है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।